Jharkhand: नक्सल प्रभावित गुमला में लाइब्रेरी क्रांति, जिले में 175 पुस्तकालय बनाने की है योजना
उत्कृष्ट कार्यों के चलते पूरे देश के आकांक्षी जिलों में गुमला जिले ने अव्वल स्थान हासिल किया है।

Jharkhand: गुमला जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों के चलते पूरे देश के आकांक्षी जिलों में इस जिले ने अव्वल स्थान हासिल किया। उपायुक्त सुशांत गौरव के जिन प्रयासों ने जिले को श्रेष्ठ प्रशासनिक कार्यों की श्रेणी में लाते हुए झारखंड के लिए एक इतिहास रचा। उन कार्यों की सूची में लाइब्रेरी क्रांति भी शामिल है। गुमला जिला एक नक्सल प्रभावी सुदूरवर्ती क्षेत्र है।
जहां औसत 65.73 % साक्षरता दर है, वहीं यदि महिलाओं की साक्षरता देखे तो 55.90 % है और पुरुषों की 75.55 प्रतिशत, जो पुरुषों के अनुपात में लगभग 25 प्रतिशत कम है। उपायुक्त की पहल से यूं तो शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए गए हैं । लेकिन लाइब्रेरी क्रांति की पहल ने देश भर में जिले को एक पहचान देने के साथ साथ जिले वासियों को एक बेहतरीन पढ़ने का माहौल दिया है।
जिले में हर कस्बे व गांव गांव तक शिक्षा की पहुंच हो, इसके लिए उपायुक्त सुशांत गौरव की पहल से जिला स्तरीय , अनुमंडल स्तरीय , प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। जिले में 159 पंचायत स्तरीय पुस्तकालय ,11 प्रखंड स्तरीय, 3 अनुमंडल स्तरीय व 2 जिला स्तरीय (गर्ल्स व बॉयज) पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है।
टोटो पंचायत स्तरीय लाइब्रेरी में नियमित रूप से पढ़ने आने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा शोभा कुमारी बताती है कि वो आगे जाकर एक इंजीनियर बनना चाहती हैं । इसके लिए वह आज से ही पढ़ाई को महत्व दे रहीं हैं। घर पर पढ़ाई का माहौल नहीं होने से एकाग्रता के साथ पढ़ना बेहद मुश्किल होता है।
लाइब्रेरी के बन जाने से वे अब अपनी पढ़ाई की नियमितता को बनाए रखती है। साथ ही पुस्तकालय में उनकी आवश्यकता अनुसार सभी पुस्तकें उपलब्ध हैं जिससे उन्हें बेहद आसानी होती है। पुस्तकालय में एक बेहतर माहौल देखने को मिलता है।
जिला पंचायती राज डीपीएम बताती हैं कि उपायुक्त सुशांत गौरव की पहल से पूरे जिले की 159 पंचायतों के पंचायत भवनों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। पंचायत पुस्तकालय के संचालन हेतु समिति का भी गठन किया गया है जिनके द्वारा पुस्तकालय के नियमित रूप से खोलने , साफ सफाई एवं सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने में सहायता होती है। सभी पुस्तकालय में वाईफाई की सुविधा के साथ साथ टीवी भी लगाया गया है जिसमें कोर्स संबंधित रिकॉर्डेड वीडियो व ज्ञानवर्धी चैनलों को चलाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications