खड़गे के नए कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर झारखंड के नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानिए- क्या बोले सीएम सोरेन
रांची,20 अक्टूबर- मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बुधवार को कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए. उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है. खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर (Shashi Tharoor) को महज 1072
रांची,20 अक्टूबर- मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बुधवार को कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए. उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है. खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर (Shashi Tharoor) को महज 1072 वोट मिले हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर उन्हें कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी. वहीं खड़गे को बधाई देने वालों में झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का नाम भी जुड़ गया. उन्होंने भी खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बुधवार को बधाई दी है.

सोरेन ने ट्वीट किया, ''मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मेरी हार्दिक बधाई. मैं उन्हें उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'' वहीं, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने और पार्टी की राज्य इकाई अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खड़गे को बधाई देने के लिए उनसे दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और बधाई दी .
आलमगीर आलम ने लिखा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई एवं मंगलकामनाएं. उनके कुशल नेतृत्व एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा और कांग्रेस सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई एवं मंगलकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा और @incindia सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications