Jharkhand: अगर नौकरी देना भ्रष्टाचार तो यह बार-बार होगा, विपक्ष के आरोपों पर CM सोरेन का पलटवार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बीते 20 सालों में झारखंड को गरीबी से निकालने का कोई प्रयास नहीं हुआ। आज जब हमारी सरकार राज्य से गरीबी को खदेड़ने का काम कर रही है तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को गोड्डा और साहिबगंज के बरहेट में सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या महिला,वृद्ध व दिव्यांगों को पेंशन देना भ्रष्टाचार है। क्या बालिकाओं को बालिका समृद्धि योजना का लाभ देना अहंकार है, क्या बेरोजगारों को नौकरी देना भ्रष्टाचार है, क्या खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना भ्रष्टाचार है? अगर यह भ्रष्टाचार है तो उनकी सरकार बार-बार ऐसा करेगी।

 CM Hemant Soren,

विपक्ष को राजनीतिक दुकान बंद होने का डर
उन्होंने कहा कि विपक्ष के तमाम षड्यंत्र के बावजूद राज्य सरकार ने इतनी लंबी लकीर खींच दी है कि अब उन्हें डर सताने लगा है कि यह आदिवासी व्यक्ति अगर ऐसे ही झारखंड के लोगों को सशक्त करते रहेगा तो इनकी सियासी दुकान बंद हो जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग आदतन स्वाभिमानी होते हैं । वे किसी भी कीमत पर अपने मान - सम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं । सरकार उनकी मान -सम्मान की रक्षा के लिए इनके साथ हर कदम पर खड़ी है ।

अधिकारी गांव-गांव जाएंगे, बनेगा कैलेंडर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिए एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी राज्य में मानसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है।

किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नजर है। सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल की बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कई आरोप लगाए। कहा विपक्ष गरीबों की जेबों से पैसे निकालकर अपने पूंजीपति मित्रों को बांटने का काम करता है। जबकि हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को हक-अधिकार देते हैं। इसी से इन्हें दिक्कत है। इसलिए हमारे खिलाफ आये दिन षड्यंत्र रचते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+