Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन तैयार, 30 अप्रैल तक हैंडओवर करने की हो रही तैयारी

संभवत: यह शिफ्टिंग छुट्टियों के समय की जायेगी। शिफ्टिंग के दौरान हाइकोर्ट के अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी भी रद्द रहेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गर्मी छुट्टी के बाद हाइकोर्ट का कार्य नये भवन में शुरू होने की संभावना है।

Jharkhand High court

झारखंड हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। भवन निर्माण विभाग हैंडओवर के पहले बिल्डिंग को फाइनल टच दे रहा है। 30 अप्रैल तक राज्य सरकार नव निर्मित बिल्डिंग झारखंड हाईकोर्ट को आधिकारिक रूप से सौंप देगी। इसके बाद गर्मी की छुट्टी में हाईकोर्ट के पुराने भवन से आवश्यक दस्तावेज और कागजात नए भवन में शिफ्ट किए जाएंगे। गर्मी की छुट्टी के बाद हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में कोर्ट फैसले सुनाएगी।

झारखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए राज्य सरकार ने 165 एकड़ जमीन दी है। लगभग 69 एकड़ भूमि का उपयोग हाईकोर्ट के प्रशासनिक भवन, कोर्ट रूम, अधिवक्ता रूम और अन्य कार्यों के लिए किया गया है। शेष भूमि में आवासीय परिसर बनाया जाएगा। हाईकोर्ट का बिल्डिंग पूरी तरह ग्रीन है। इसमें बिजली जरूरत को पूरा करने के लिए 2000 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम लगाया जा रहा है। पूरा परिसर वाई-फाई युक्त है।

साथ ही सेंसर आधारित बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम का भी उपयोग किया गया है। इससे एक ही जगह से बिजली, पंखा, एसी व अन्य जरूरी चीजों को मैनेज किया जा सकेगा। बिल्डिंग में चीफ जस्टिस सहित कुल 24 कोर्ट रूम बनाए गए हैं। चीफ जस्टिस का कोर्ट रूम 80 गुणा 65 और शेष 60 गुणा 40 फीट है। कोर्ट रूम की आंतरिक सज्जा अलग तरह की है, जो देश के अन्य किसी हाईकोर्ट में नहीं है। कोर्ट परिसर में ही 540 वकीलों के बैठने के लिए अलग-अलग चैंबर भी बनाए गए हैं।

2013 में शिलान्यास, अप्रैल 2023 में तैयार

हाईकोर्ट के नए भवन का शिलान्यास 9 फरवरी 2013 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर ने किया था। निर्माण 8 जून 2015 को शुरू हुआ। अप्रैल 2023 में काम पूरा होगा। इस पर 600 करोड़ रु. खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए पहली बार 366 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। कंट्रैक्टर के साथ 290 करोड़ का एग्रीमेंट हुआ था। उसके बाद पुनरीक्षित प्राक्कलन के दूसरी बार 106 करोड़, तीसरी बार 124 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। सौर ऊर्जा के लिए 14 करोड़ की राशि अलग से दी गई है। हाईकोर्ट शुरू होने तक 100 करोड़ और खर्च होने का अनुमान है।

Jharkhand: जिला में आज से हरा राशन कार्ड योजना शुरू, उपायुक्त ने अपने हाथों से कार्ड धारकों को सौंपा राशन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+