JAC Akanksha Result: झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी

जेएसी आकांक्षा मेडिकल, इंजीनियरिंग और सीएलएटी की परीक्षा 02 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। छात्र नीचे दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपनी जेएसी आकांक्षा मेडिकल,

Hemant Soren

झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा प्रवेश का रिजल्ट जैक ने जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की सूची शिक्षा विभाग के पास जल्द भेज दी जाएगी। आकांक्षा प्रवेश परीक्षा इस वर्ष को 2 अप्रैल को आयोजित हुई थी।

जैक आकंक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए झारखंड सरकार द्वारा 150 सीटें निर्धारित की जाती है. शिक्षा पदाधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिया जाता है कि वो हर स्कूल से कम से कम 15 छात्रों का आवेदन सुनिश्चित करायें। 10वीं बोर्ड में शामिल होने वाले कोई भी छात्र इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

कैसे करें चेक

सबसे पहले आपको www.jacresults.com पर जाना होगा

साइट खुलने के बाद आपको Results of Akanksha Examination 2023 का विकल्प दिखाई देगा। वहां क्लिक करें
इसके बाद आपको चयनित उम्मीदवारों का नाम दिखाई पड़ जाएगा, इस लिस्ट में आपको अपने मार्क्स और प्रतिशत की भी जानकारी मिल जाएगी।
हजारीबाग जिले से 1875 विद्यार्थियों ने लिया था भाग
इस बार हजारीबाग जिले से आकांक्षा (मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट) 2023 प्रवेश परीक्षा में इंजीनयरिंग के लिए 1875 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 656 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं। जबकि मेडिकल के लिए 1261 विद्यार्थियों में से 896 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार शहर के 7 केंद्रों पर परीक्षा संचालित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+