झारखंड राज्य में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य धीर-धीरे आगे बढ़ रहा है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। जिला अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। दूसरे राज्यों से तुलना करें तो बहुत अंतर दिखेगा। इसको लेकर सोचता रहता हूं कि कैसे प्लान बनाकर बेहतर किया जाए। मुख्यमंत्री रांची जिमखाना क्लब में आयोजित नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं बूढ़ा पहाड़ गया था। दुनिया में लोग बड़ी-बड़ी बीमारी से मरते हैं, वहां के लोग सर्दी-खांसी से मरते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई चीजों को ग्रासरूट से करने की जरूरत है। यहां की आबोहवा अच्छी है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की अच्छी संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए नए सिरे से होमवर्क कर काम किया जा रहा है। इसके तहत पंचायत व प्रखंड स्तर पर हेल्थ नेटवर्क को कम करने की योजना है।

वहीं, सभी जिला मुख्यालय के अस्पतालों में 24*7 विशेष चिकित्सा उपलब्ध करायी जाएगी। सभी तरह के स्पेशलस्टि उपलब्ध होंगे। फिलहाल जहां फिजिशियन की जरूरत है, वहां आई स्पेशलस्टि रखे गए हैं, ऐसी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हेल्थ को लेकर अभी भी डार्कनेस दिखता है। लोग घबराते हैं, उसे दूर करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कई मुसीबतों से जूझ रहा है। लेकिन हल्के-फुलके झटका खाते हुए हम निबटते जा रहे हैं। कहा कि अभी भी राज्य का मेडिकल सर्किट कहीं न कहीं कनेक्ट नहीं हो पाया है।

एम्स अभी तक ओपीडी से आगे नहीं बढ़ पाया है। कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ डॉक्टरों के जो भी सुझाव राज्य सरकार को मिलेंगे, उन सुझावों पर राज्य सरकार अवश्य विचार करेगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एसोसिएशन की पत्रिका का विमोचन किया। एसोसिएशन की ओर से सीएम के हाथों आठ डॉक्टरों को द्रोणाचार्य अवार्ड एवं दिल्ली के डॉ विवेकानंद झा (अनुपस्थित) को प्राईड ऑफ झारखंड से सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+