'राज्य के पिछड़ेपन के लिए BJP जिम्मेदार', झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरमपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से भरा पूरा है। जिस राज्य की गिनती देश के अग्रणी राज्य में होनी चाहिए थी, उसकी गिनती पिछड़े राज्य के रूप में होती है। इस राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा जिम्मेदार है। विगत 20 वर्षों में इनके द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत राज्य को पिछड़ा बनाया गया।

भाजपा पर बरसते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आज इनकी चोरी पकड़ी गई है। हमने राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की लाइन में खड़ा करने का संकल्प लिया है। हमारी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में दो साल तो कोरोना में बीत गया। एक साल में हमने जो काम किया है, वह पिछले 20 सालों में हुए कामों से कई गुना अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच सालों के अंदर राज्य में बड़ा बदलाव आने वाला है। इस राज्य में जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा है, तब तक यहां के लोगों का बाल भी बांका नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी तो राज्य का तीव्र गति से विकास होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+