Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई
रांची न्यूज : राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद का आज जन्मदिन है। झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया।
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोहार भी लिखा है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि गरीब, वंचित और शोषित समाज के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications