Jharkhand: सीएम Hemant Soren 22 जून को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, पांच विभागों में मिलेगी नौकरी
हेमंत सरकार (CM Hemant Soren) लंबे समय से लंबित पड़ी नियमित और बैकलॉग नियुक्ति प्रक्रिया को जमीन पर उतारने में जुट गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कल यानी बुधवार (22 जून) को राज्य के युवाओं को मोरहाबादी में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन राज्य के पांच प्रमुख विभाग - पंचायती राज , राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग,
खाद्य आपूर्ति विभाग और व वाणिज्य कर विभाग के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित नवनियुक्त 1633 पंचायत सचिवों (Panchayat Sachiv) को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा (Hemant Soren) दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट स्तर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नियमित नियुक्ति को लेकर बैकलॉग नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाली गई थी। राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पंचायत सचिव/निम्नवर्गीय लिपिक के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन कई वजहों से मामला पेंडिंग होता चला गया। बाद में जनवरी 2023 को जेएसएससी ने 3,088 पदों के लिए हुई परीक्षा के आधार पर 1,542 पंचायत सचिव और 647
निम्नवर्गीय लिपिक पद के लिए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान 879 पद रिक्त रह गये थे। इसके बावजूद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के लिए संघर्ष करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications