Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अच्छी बारिश की कामना

Jharkhand: साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रांची लौट रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ रेलवे स्टेशन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं के जोश को देख सीएम ट्रेन से उतरे और उनका हालचाल जाना. पाकुड़ पहुंचने पर सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के प्यार के कारण ट्रेन से पाकुड़ की धरती में उतर गया.

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी देर रात तक जगे हुए हैं और यहां हमारा स्वागत करने पहुंचे हैं इसके लिए सभी को धन्यवाद. उन्होंने कहा कि आज हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में झामुमो के सभी सिपाही हर साल एकत्रित होते हैं. वहां आयोजित कार्यक्रम काफी अच्छा रहा. सीएम ने कहा कि यहां के किसान सहित राज्यवासी आसमान पर नजर गड़ाए थे कि कब बारिश होगी. लेकिन आज जिस तरह बारिश हुई है,

 Hemant Soren

इसी तरह पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो. कहा कि जो खेतीबाड़ी का कार्य रुका हुआ था वो आगे बढ़े सके. यहां के किसानों की अच्छी फसल की पैदावार हो, यही हम कामना करते है

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, नगर प्रखंड अध्यक्ष मो. मुस्लेउद्दीन, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किये जाने की मिली सूचना पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी व दर्जनों जवानों ने प्लेटफार्म संख्या दो पर सुरक्षा में तैनात दिखे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+