झारखंड:गुमला कृषि विज्ञान केंद्र राजगीर में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत
कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा संचालित निकरा परियोजना अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली उप महानिदेशक(कृषि प्रसार) डॉ एके सिंह द्वारा
गुमला,08 अगस्त। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा संचालित निकरा परियोजना अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली उप महानिदेशक(कृषि प्रसार) डॉ एके सिंह द्वारा जोनल स्तर पर निकरा परिजनों द्वारा किए जा रहे कार्यों के आधार पर जोन -4 के कार्यशाला बिहार के राजगीर में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अटारी पटना जोन-4 के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार सिंह सिंह और डॉ रणधीर सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र गुमला किसानों के बीच लोचदार कृषि तकनीकों ले जाने में काफी सक्षम हुआ है।

साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बोरा बांध की तकनीक को भारत के विभिन्न क्षेत्रों के किसान आज इसे मूल रूप दे रहे हैं । साथ ही इससे किसानों को काफी फायदा भी हुआ है। केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र गुमला 2010 से लगातार जिले के किसानों की आय के साथ उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications