झारखंड- छत्तीसगढ़ी समाज में अनीता साहू बनीं सावन क्वीन
छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सावन मिलन का आयोजन सिदगोड़ा बारा फ्लैट में किया गया। इसमें सावन क्वीन अनीता साहू बनीं, जबकि दूसरे नंबर पर मंजू साहू और तीसरे नंबर पर शांता देवी रहीं। छत्तीसगढ़ी महिलाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए सावन क
जमशेदपुर,08 अगस्त। छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सावन मिलन का आयोजन सिदगोड़ा बारा फ्लैट में किया गया। इसमें सावन क्वीन अनीता साहू बनीं, जबकि दूसरे नंबर पर मंजू साहू और तीसरे नंबर पर शांता देवी रहीं। छत्तीसगढ़ी महिलाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडली में समाजसेवी पूर्णिमा दास, डॉ. प्रतिमा देवांगन और गायिका गायत्री वर्मा शामिल थीं। प्रतिभागियों में शांता साहू, गायत्री साहू, वर्षा देवांगन, नूतन देवांगन, रेखा साहू, पार्वती साहू, अनिता साहू, ज्योति साहू, सुनीता साहू, उमा साहू, दीप्ति साहू, लता साहू, भुनेश्वरी, मंजू साहू, पदमा साहू, धन्नू साहू, सोनी साहू, गायत्री साहू, ज्योति साहू, राधिका, ज्योति सिन्हा सहित अन्य शामिल रहीं।













Click it and Unblock the Notifications