CM हेमंत ने दिया बड़ा मौका... मेडिकल में 75, इंजीनियरिंग में 100 छात्रों को मुफ्त कोचिंग

रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा योजना के जरिये कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चे अपनी हायर सेकेंड्री की पढ़ाई जारी रखते हुए मेडिकल और इंजीनियरिंग की निश्शुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। सरकार के इस प्रयास का प्रतिफल भी नजर आने लगा है। 2021 में आकांक्षा से कोचिंग प्राप्त कर जेईई एडवांस में चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। एक छात्र का सेलेक्शन आइआइआइटी में, एक का बीआइटी और एम्स में एक का चयन हुआ है। इस योजना के तहत अबतक 269 छात्रों ने इंजीनियरिंग और 280 छात्रों ने मेडिकल की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग ली है।

jharkhand akanksha yojana cm hemant soren govt free coaching to students for engineering jee and medical neet exams

क्या है आकांक्षा योजना

आकांक्षा योजना के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग अध्ययन सामग्री और बच्चों के अनुकूल सीखने का माहौल प्रदान करने के लिए शुरू किया गया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए आकांक्षा आवासीय कोचिंग में प्रवेश और रांची स्थित आकांक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा आयोजित करता है। रांची में उपलब्ध उत्कृष्ट फैकल्टी, जिला स्कूल, रांची स्थित भवन में आकांक्षा केंद्र में कोचिंग प्रदान किया जाता है।

योजना के प्रारंभ में 40 छात्रों को इंजीनियरिंग बैच के लिए और 40 को मेडिकल के लिए चुना गया था, जिसे अब बढ़ा कर मेडिकल के लिए 75 और इंजीनियरिंग के लिए 100 कर दिया गया है। चयनित बच्चों को ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की शिक्षा के साथ-साथ कोचिंग भी प्रदान की जाती है। छात्रों को केंद्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल, मुफ्त पाठ्यपुस्तक, मुफ्त आवास, कंप्यूटर शिक्षा और सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सुविधा और टैब प्रदान किया गया है।

आकांक्षा योजना से संवरेगा छात्रों का भविष्य

आकांक्षा योजना के तहत रातू स्थित डाइट परिसर में कक्षा आठवीं से दसवीं के 100 बच्चों को निश्शुल्क आवासीय एनटीएसइ एवं ओलिंपियाड की कोचिंग देने की योजना है। ला कालेज में नामांकन के लिए ग्यारहवीं के 50 और बारहवीं 50 के बच्चों को क्लैट और एनडीए की कोचिंग देने की योजना है। इन सभी छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तक, मुफ्त आवास, कंप्यूटर शिक्षा और सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सुविधा समेत अन्य सुविधा प्रदान की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+