झारखंडः मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2022 के तहत बिरसा स्कूल के 6 छात्रों को चयनित किया गया
झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित प्रथम मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2022 में सिमडेगा जिले से कुल 47 बच्चों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया गया है।

रांची,20 दिसंबरः झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित प्रथम मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2022 में सिमडेगा जिले से कुल 47 बच्चों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया गया है। जिनमें बिरसा आवासीय विद्यालय के 6 बच्चों ने सफलता पाई है। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि आदित्य कुमार भगत,अनुपम कुमार,स्नेहा कुमारी,प्रेमसागर ओहदार,अबनेर जोजो व दीपक डांग का चयन छात्रवृति के लिए किया गया है।
इन बच्चों की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति अर्चना ने अन्य बच्चों को भी इन से प्रेरित होकर आगे आने वाले समय में जब भी इस तरह की कोई प्रतियोगिता आयोजित हो तो सफलता को ही मुख्य लक्ष्य मान कर तैयारी करने की बात कही। साथ ही इन बच्चों को आने वाले भविष्य में और सफल होने की शुभकामना दी इस अवसर पर शिक्षक मार्कुस किंडो एवं राजमोहन केवट के द्वारा भी बच्चाें काे प्रेरित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications