Jhajjar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पृथ्वीराज की प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झज्‍जर के गांव कुलाना में सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और सांसद डा. अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सीएम मनोहर लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव दो चरणों सम्पन्न हुए हैं, जिन्होंने भी विजय हासिल की है, उन्हें मेरी ओर से बधाई। आज इतिहास को जीवित करने का दिन है। तरावड़ी में सम्राट के सम्मान में शोध स्मारक बनाया जाएगा। हांसी देश का एक अहम हिस्सा है, जंहा पृथ्वी राज जी का विशेष जुड़ाव है।

Manohar Lal Khattar

हम देश की सेना में 10 फीसद हैं, जबकि देश की आबादी के अनुपात में हम कम हैं। अग्निवीरों को हरियाणा सरकार नौकरी जरूर देगी। राजपूत सभा को कार्यक्रम के लिए बधाई दे रहा हूं। इलाके की सभी सड़कों के लिए 100 करोड़ पीडब्‍ल्‍यूडी फंड से दिए जाएंगे। 100 करोड़ रुपए, गांव व नगर निकाय से जुड़े कार्य पर खर्च किए जाएंगे। मातनहेल के सैनिक स्कूल के लिए सीएम ने रक्षा मंत्री के समक्ष मांग उठाई। सेक्टरों में बाधित चल रहे कार्य को पूरा करवाया जाएगा। पानी निकासी के लिए 2 माह में पूरा करने के निर्देश दिए।

अपनी बात रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा को आज भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में रहने वाले लोग जानते हैं, हरियाणा की हवा में वीरता के किस्से तैरते रहते हैं। ऐसी भव्य प्रतिमा मैंने पहली बार देखी है।

भारतीय इतिहास के महान नायक की प्रतिमा बनाने का जो फैसला लिया, वह काबिले तारीफ है। इन्होंने लोगों के दिल पर भी राज करने का काम किया है। इतिहास के पन्नों में आप सभी ने काफी कुछ पढ़ा होगा।

मैं भी कुछ जिक्र करना चाहूंगा। सद्गुण विकृति। हमने युद्ध को छोड़कर बुध को अपनाने का काम किया। जिसकी वजह से हमारे मन में अपने लिए लड़ने की इच्छा भी खत्म होने लगी थी। जिसकी वजह से हमें सदियों तक गुलामी सहनी पड़ी। भाजपा की सरकार आने के बाद बड़े बदलाव देश में आए हैं। काशी, सोमनाथ मंदिर, बद्रीनाथ, केदारनाथ सभी सांस्कृतिक प्रेरणा की धरोहर हैं।

हमारा भारत किसी भी सूरत में जड़ों से नहीं कटना चाहिए। दुनिया के दूसरे देशों से पूछे, भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रहा। आज दूसरे देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं। ऐसा पहले नहीं हुआ। पहले भारत से बोली जाने वाली बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन, आज सभी कान खोलकर सुनते हैं। चीन के साथ जब आमने सामने की स्थिति नहीं थी, भारत के सैनिक ने दम दिखाया था। उसके किस्‍से सुनने से आपका सीना चौड़ा हो जाएगा।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत का अपना स्वभाव है, हमारे जो पड़ोसी हैं, हमारे संबंध उनसे अच्छे रहने चाहिए। हमारे देश के जवानों ने उसी की धरती पर पलटकर वार करने का दम दिखाया। अग्रेजों के जमाने से चली आ रही मानसिकता को बदला जा रहा है। राज पथ नाम बदलकर रखा गया है। नौसेना के युद्धपोतों पर छत्रपति शिवा जी की पहचान जोड़ी गई। भारत अब गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है। पुराने कानूनों को बदलने का काम हो रहा है।

G-20 से जुड़े देशों का एक सम्मेलन भारत में होने जा रहा है। जिसमें कमल के फूल को देखकर भी कुछ लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। क्या हाथ अगर किसी राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिन्ह है तो उसे काट देना चाहिए। अगर किसी का चिह्न साइकिल है तो क्‍या उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भारत की सांस्कृतिक गरिमा से छेड़छाड़ ना तो होने देंगे और ना ही बर्दाश्त करेंगे। भारत अब आगे बढ़ रहा है, सभी के मन में भारत के पार्टी सम्मान होना चाहिए।

आज भारत दुनिया की अर्थ व्यवस्था के टॉप 5 में है। जो की बहुत जल्द टॉप 3 होगा। 2047 आते-आते हम अमेरिका और चीन को पीछे छोड़कर नंबर 1 तक पहुंचने का मादा रखते हैं। हमें अभी महापुरुष से प्रेरणा लेनी चाहिए। सैनिक स्कूल की पॉलिसी बदली गई है। तुरंत ताली मत बजाए, मैं जाकर देखूंगा। कुछ भी गुंजाइश होगी तो काम होगा। हमने झूठ बोलकर नही आंखों में आंख डालकर राजनीति की है।

अगर पूर्व के नेताओं की करनी और कथनी में अंतर नहीं होता तो 30 साल पहले देश सशक्त होता। राजनाथ सिंह ने चुटकी लेकर कहा, अगर ताली बजाए तो धीरे से बजाएं। आपका मुख्यमंत्री संत प्रवृति का मुख्यमंत्री है। मैं प्रशंसा हर किसी की नहीं करता, मगर इनकी इसलिए कर रहा हूं क्‍योंकि इनके दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। मैं हर जगह कार्यक्रम में जाता हूं, सभी की तारीफ नहीं करता। संत महात्माओं का सम्मान होना चाहिए, इनके आने से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी है। मजाकिया लहजे में कहा, आपने खाने पीने की व्यवस्था नहीं की है, हम चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+