Jhaarakhand: चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम का निधन, CM हेमंत ने जताया दुख

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुत्कर हेम्ब्रोम का मंगलवार को निधन हो गया।

Hemant Soren

Chaibasa: चाईबासा विधानसभा सीट (Chaibasa Assembly Seat) से भाजपा (BJP) के विधायक रहे पुत्कर हेम्ब्रम (Putkar Hembamr) का बीते मंगलवार को निधन हो गया है। वहीं, हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है।

CM हेमंत ने जताया दुख
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रात में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर पर अंदरूनी चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल ले लाया गया था। डाॅक्टरों द्वारा उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर विधायक के निधन पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि, चाईबासा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री पुतकर हेम्ब्रम जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

BJP पार्टी के टिकट पर पहली बार लड़ा चुनाव व जीतकर बने विधायक
बता दें पुतकर हेम्ब्रम साल 2005 के विधानसभा चुनाव में चाईबासा विधानसभा सीट से बीजेपी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे आरएसएस से जुड़े हुए थे। पुत्कर राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे, तत्पश्चात उनकी साफ छवि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+