बादलों के इशारे पर काम कर रहे अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार: परमजीत सिंह सरना
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया है।
चंडीगढ़, 20 नवंबर। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जत्थेदार दिल्ली कमेटी के गोलक चोर प्रबंधकों के रक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। वह यह सब अकाली दल बादल के नेताओं के इशारों पर कर रहे हैं।

परमजीत सिंह सरना और हरविदर सिंह सरना शुक्रवार देर शाम श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के बाद अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सरना बंधु दिल्ली की संगत का जत्था लेकर प्रकाश पर्व पर जत्था लेकर श्री करतारपुर साहिब गए थे। परमजीत और हरविदर ने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मौजूदा नेतृत्व खुलेआम गुरु घर की गोलक पर सेंध लगा रहा है। इस संबंधी जब उनको सूचना मिली तो मजीत सिंह जीके और उनके समर्थक गत सप्ताह गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंच गए। मौजूदा नेतृत्व को तब गोलक व रिकार्ड की जांच करवाने को कहा गया तो उन्होंने पहले तो इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: ओडिशा का गंगापुर थाना देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में दूसरे नंबर पर, टॉप 3 में ये दो थाने भी
जब देर शाम तक संगत बैठी रही तो चेक करने पर वहां एक करोड़ अस्सी लाख का रिकार्ड पाया। जब गोलक चेक की तो उसमें से 66 लाख रुपये निकले और इसमें से भी 38 लाख रुपये पुराने नोटों की करंसी थी। इनकी आज कोई वेल्यू ही नहीं है। सरना बंधुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली कमेटी के पदाधिकारी अपने पुराने रखे हुए नोटों को गोलक में डाल देते हैं और उसमें से नई करंसी गायब कर लेते हैं। यह तब से चल रहा है जब से नोटबंदी हुई है। इस संबंधी अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को नवंबर 2020 में भी सूचित किया था। उन्होंने भी इस संबंधी जांच करवाने का एलान किया था परंतु हुई नहीं।
जब इस सारे घोटाले और गोलक चोरी का पर्दाफाश किया तो उलटा उनके खिलाफ ही शिकायत अकाल तख्त साहिब पर दर्ज करवा दी गई। अकाल तख्त के जत्थेदार ने उन्हें तलब करने का एलान किया है। उनके पास काफी सुबूत हैं और उन्हें वहां लेकर पहुंचेंगे। सरना बंधुओं ने कहा कि फिर भी बादल दल के नेताओं सिरसा आदि के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाएगी क्योंकि जत्थेदार बादल दल के इशारों पर ही काम कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications