JJP ने किया एससी सेल का विस्तार, 60 पदाधिकारियों की सूची की जारी
जननायक जनता पार्टी ने गुरुवार 28 सितंबर को अपने एससी प्रकोष्ठ की पुनर्गठन प्रक्रिया की है। संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 60 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद एससी सेल में 60 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी एससी प्रकोष्ठ में धर्मपाल सरपंच को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। माया राम, सतबीर सिंह, अतर सिंह, सुरेश नागर, जगदीश किराड, जोगेंद्र सिंह, जय प्रकाश, तारा चंद, बलवंत सिंह, एडवोकेट अशोक कुमार, चमन लाल कटारिया, मांगे राम, मांगे राम चेयरमैन, दुरदेव चरनिया, जग्गा सरपंच, जसबीर, सुनील चौहान, राम किशन, सत्यवीर तंवर और सुधीर कुमार एससी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।
एससी सेल में प्रदेश महासचिव के पद पर सीता राम, राजेश कुमार जैष्ट, सतबीर सिंह, मदन धानक, करतार सिंह, रोहताश, बलराज, चुहड़ सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह, संदीप इंदोरा, ईश्वर खटक, साधु राम, यशपाल लवाना, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र टांक, सुरेश भाट्टी, लकी चौधरी, नेत्रपाल और रामकरण को नियुक्त किया है।
इनके अलावा ओम प्रकाश सरपंच, अमरनाथ, विष्णु वाल्मीकि, अनिल कुमार, बलवीर सिंह, सुभाष चंद्र, राजेश चौहान, सुरेंद्र खटीक, राम कुमार नायक, जितेंद्र चोपड़ा, रणधीर सिंह, ईश्वर सिंह, रमेश धानक, गुलाब सिंह, एडवोकेट सोहन लाल, अजीत बडेसरा, प्रिय प्रसाद, विनोद कुमार, एडवोकेट सुधीर और सागर प्रदेश सचिव होंगे।











Click it and Unblock the Notifications