जननायक जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का किया विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी लिस्ट की जारी
जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा में अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 39 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत यह फैसला लिया।
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर अल्पसंख्यक सेल का विस्तार करते हुए 39 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी की और से जारी लिस्ट में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मेडम राज हसीना, इमरान खान और कोशर गुर्जर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पानीपत निवासी बुबा खान, नूंह निवासी सावेद सरपंच, यमुनानगर निवासी परवेज अहमद, अब्दुल कादिर, सिरसा निवासी राजवीर सिंह, सोनीपत निवासी मनजीत खान खत्री, नूंह निवासी मोहम्मद साहीद सरपंच और मुनफेद खान को नियुक्त किया हैं।
वहीं ,आस मोहम्मद, अली हसन, रणजोत सिंह उर्फ सन्नी, एडवोकेट रसविंद्र सिंह संधु, अकबर लहरवार्दी, एडवोकेट मोहम्मद इमरान, सुगन पाल खान, हजूर सिंह, अब्बास अली, महमूद अंसारी, सूचा सिंह और शफी मोहम्मद को अल्पसंख्यक सेल में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
इनके अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर मोहम्मद इलियास खान, असलम खान, मुस्तकीम, सबिला जंग, शमसुद्दीन बेसर, नसीम खान, मोहम्मद रमजान, डॉ अकबर, जावेद अख्तर, गुरतेज सिंह, नरेंद्र जैन, नसीब अहमद, कर्मदीन, जितेंद्र गिल, मोईन खान और गुरदेविंद्र सिंह होंगे।












Click it and Unblock the Notifications