मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव की जन आभार यात्रा पहुंची सागर, लोगों ने फूलों से किया भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को अपनी जन आभार यात्रा लेकर सागर पहुंचे। यहां की जनता ने बुंदेली परंपरा से सीएम ने भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीएम के सामने कालाकारों ने बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही सीएम के स्वागत में खूबर आतिशबाजी भी की गई। इसके आलावा जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई। सीएम यात्रा के दौरान खुली गाड़ी पर सवार थे।

सीएम यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से शुरू हुई और विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।
जन आभार यात्रा के दौरान सागर के राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने सीएम को लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस मौके पर उपहार में एक तलवार दी गई जिसका प्रदर्शन करके सीएम ने सभी का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय श्री राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। सीएम का सागर के मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने बढ़-चढ़ कर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications