'जगन्नाथ गृह हक्कू' योजना बदलेगी लाखों गरीबों की आर्थिक स्थिति- आंध्र सीएम रेड्डी
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु में जगन्नाथ संपूर्ण गृह हक्कू (एकमुश्त निपटान) योजना का शुभारंभ किया।
हैदराबाद, 22 दिसंबर। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु में जगन्नाथ संपूर्ण गृह हक्कू (एकमुश्त निपटान) योजना का शुभारंभ करते हुए इसे लाखों गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति को बदलने के लिए एक और कदम बताया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि संपूर्ण गृह हक्कू आवास योजना के लाभार्थियों को घरों पर पूरा अधिकार मिलेगा, वे इन घरों को बेच सकते हैं, उपहार में दे सकते हैं या किराए पर दे सकते हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम रेड्डी ने कहा कि उन्हें अपने जन्मदिन पर एक और कल्याणकारी योजना शुरू करने में बहुत खुशी हो रही है, इस योजना से 52 लाख लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना को उगादी (2 अप्रैल) तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक इस योजना का लाभ ले सकें।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: विधानसभा सत्र से ठीक पहले 10 मिले कोरोना पॉजिटिव, 8 पुलिसकर्मी
सीएम जगन ने कहा कि खुद का घर एक व्यक्ति के जीवन भर के प्रयासों की परिणिति है। पैतृक गांव की तरह इसका भी महत्व है। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक मूल्यवान घर हो, वो उसमें रहे और बाद में उस मूल्यवान संपत्ति का उसके बच्चे इस्तेमाल करें। पिछले ढाई वर्षों में हमारी सरकार ने लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए पूरा प्रयास किया है।












Click it and Unblock the Notifications