नार्थ हैदराबाद में बड़े स्तर पर IT सेक्टर का विस्तार, KTR ने कहा- ये क्षेत्र बनेगा आईटी हब
तेलंगाना सरकार की कांडलाकोया में आईटी पार्क के अलावा उप्पल, नगोले और एलबी नगर में ऐसी योजना है।

IT Park in Hyderabad: मेडचल-मलकजगिरी जिले के कांडलाकोया में एक आईटी पार्क के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हैदराबाद शहर का उत्तरा हिस्से का विकास अब आईटी हब के रूप में होगा। केटीआर ने कहा कि जल्द ही एक बड़े टॉवर 'गेटवे' की शुरूआत से साथ इसका आगाज हो जाएगा।
17 फरवरी को रखी थी IT पार्क की आधारशिला
पश्चिमी हैदराबाद में 1998 में साइबर टावरों के साथ आईटी कंपनियों के एक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। अब शहर के उत्तरी भाग में आईटी हब का विस्तार करने के लिए जल्द ही एक बड़े टॉवर 'गेटवे' की शुरुआत होगी। इसके साथ ही गुंडला पोचमपल्ली नगरपालिका के कंडलकोया गांव में आईटी पार्क का भी विकास किया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस पार्क के निर्माण की शुरुआत में देरी हुई लेकिन अब तेलंगाना सरकार ने शहर के सबसे ऊंचे आईटी पार्क का निर्माण शुरू कर दिया है। राज्य के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को यहां इसकी आधारशिला रखी।
100 करोड़ की लागत बनेगा 'पार्क'
उत्तरी हैदराबाद का आईटी पार्क का भवन चौदह मंजिला होगा। आईटी पार्क का निर्माण तेलंगाना स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (TSIIC) द्वारा किया गया जा रहा है। लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल की भूमि में पार्क का निर्माण किया गया है।
50 हजार लोगों के मिलेगा रोजगार
आईटी पार्क में जिसमे छह लाख वर्गफुट से अधिक कार्यालय के लिए स्थान है। अनुमान है कि इसमें आईटी क्षेत्र की 100 से अधिक कंपनियों को समायोजित कर सकता है और आईटी क्षेत्र में 50,000 से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद है।
कई इलाकों में होंगे IT पार्क की योजना
जीआरआईडी नीति के तहत तेलंगाना सरकार शहर के उत्तर और पूर्वी दिशाओं में आईटी बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है। उप्पल, नगोले और एलबी नगर में पांच आईटी पार्क स्वीकृत हैं। प्रमुख आईटी कंपनी जेनपैक्ट जीआरआईडी नीति के तहत उप्पल में 19 लाख वर्ग फुट का परिसर स्थापित करेगी। इससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। केटी रामा राव ने कहा कि हर दिन नई कंपनियां अपनी इकाइयां लगाने के लिए शहर में आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications