आईटी कंपनी एक्सेंचर भुवनेश्वर में स्थापित करेगी ग्लोबल डेवलेपमेंट सेंटर, सीएम पटनायक ने दिया ये आश्वासन
एक्सेंचर दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशलन कंपनी है और वर्तमान समय में 120 से अधिक देशों के कस्टमर्स को सर्विस दे रही है। वहीं अब एक्सेंचर कंपनी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ग्लोबल डेवलेपमेंट सेंटर स्थापित करने की मंशा जताई है।

इसी के तहत बुधवार को कंपनी के इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अजय विज के नेतृत्व में आईटी कंपनी एक्सेंचर के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिला और इस पर चर्चा की। जिसके बाद सीएम पटनायक ने एक्सेंचर को राज्य में अपना परिचालन शुरू करने में सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है
।मुख्यमंत्री पटनायक के साथ हुई बैठक के बाद कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विज ने कहा कि उनकी कंपनी शहर में अपना सेंटर स्थापित करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने बताया
उन्होंने बताया कंपनी का सेंटर यहां स्थापित होने के बाद भुवनेश्वर दुनिया भर के ग्राहकों के लिए परिवर्तनकारी टेक्नालॉजी को समाधान प्रदान करने और भारत में कंपनी अपना विस्तार करने के लिए मौजूदा सुविधाओं के हमारे बड़े नेटवर्क में शामिल हो जाएगा।
कंपनी भुवनेश्वर में आगामी अत्याधुनिक सुविधा एक्सेंचर के वैश्विक डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार करेगी। राज्य सरकार ने 75,000 वर्ग फुट निर्मित जगह देने का वादा किया है जहां पर एक्सेंचर 1200 से अधिक क्षमता के साथ अपना वैश्विक विकास केंद्र संचालित करेगा।
सीएम नवीन पटनायक ने बताया देश और विदेश में आईटी केंद्रों पर निवेशकों की बैठकें हुई जिसका लाभ हुआ कि पीडब्ल्यूसी, आईबीएम, डेलॉइट, हैपिएस्ट माइंड्स और कॉन्सेट्रिक्स जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने पहले ही भुवनेश्वर में अपने केंद्र स्थापित कर लिए है। जिसका लाभा ये हुआ कि ओडिशा में आईटी क्षेत्र में 10,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है।












Click it and Unblock the Notifications