पंजाब हेरिटेज फेस्टिवल से 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में पहल: पर्यटन मंत्री अनमोल गगन
पर्यटन मंत्री अनमोल गगन ने कहा कि पंजाब हेरिटेज फेस्टिवल से 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।
पंजाब हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत विरासती मेलों के साथ धूमधाम से की जाएगी। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि प्रदेश की विरासत और संस्कृति को देश-विदेश तक पहचान दिला पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है।
पंजाब के टूरिज्म को प्रफुल्लित करने और सैलानियों को पंजाब बुलाने के मकसद से इस साल विरासती मेले और त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। इस साल 22 मेले आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश को मिलेगा रूस्तम-ए-पंजाब
गगन मान ने कहा कि श्री आनंदुपर साहिब में 'निहंग ऑलंपिक' की शुरुआत की जाएगी। साथ ही तरनतारन में दारा सिंह छींझ ऑलंपिक की शुरुआत की जाएगी, इसके विजेता को पंजाब सरकार द्वारा नगद इनाम और रूस्तम-ए-पंजाब का खिताब दिया जाएगा। इसके अलावा रोपड़ और पठानकोट में सालाना एडवेंचर स्पोर्ट्स इंवेंट भी शुरू किए जाएंगे। गुरदासपुर में पहला सरदार हरी सिंह नलवा जोश फेस्टिवल शुरू किया जाएगा, जो पंजाबियों की बहादुरी को उजागर करेगा।
इन जिलों में होंगे यह फेस्टिवल
मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब में साघी फेस्टिवल, फिरोजपुर में बसंत फेस्टिवल और जनवरी में कपूरथला हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। लुधियाना में किला रायपुर देहाती ऑलंपिक, बठिंडा में विरासती और बैसाखी मेला, मार्च महीने में पटियाला में हेरिटेज फेस्टिवल और श्री आनंदपुर साहिब में होल्ला-मोहल्ला आयोजित किया जाएगा।
अगस्त में संगरूर में तीयां दा मेला, सितंबर में SBS नगर में इंकलाब फेस्टिवल, मानसा में मालवा की संस्कृति व पकवान को उजागर करने संबंधी दून फेस्टिवल, फाजिल्का में पंजाब हेंडीक्राफ्ट फेस्टिवल, नवंबर में जालंधर में घुड़सवाल मेला, चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरचेर फेस्टिवल, पठानकोट में दरियाओं का मेला, मलेरकोटला में सूफी फेस्टिवल आदि मेले पंजाब की पंजाब की विरासत व संस्कृति को उजागर करेंगे।
अमृतसर में मनाया जाएगा 'रंगला पंजाब'
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनवरी में अमृतसर में रंगला पंजाब त्योहार आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाबी संस्कृति के सभी पहलुओं को एक जगह पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें बड़े उपन्यासकार और कवि हिस्सा लेंगे। पंजाब के स्वादिष्ट व्यंजन संबंधी मुकाबले कराए जाएंगे। पंजाब की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग प्रोग्राम और पंजाब की कला व शिल्पकारी पेश की जाएगी। मोहाली में जल्द ही सैर-सपाटा सम्मेलन और पंजाब ट्रैवल मार्ट आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications