फिर उभरी तेलंगाना कांग्रेस की अंदरूनी कलह, वारंगल में दो दिग्गज नेता आमने-सामने
मंगलवार को GWMC सीमा के तहत 63वें डिवीजन में एक पदयात्रा के दौरान किए गए इस ऐलान ने हनमकोंडा डीसीसी के अध्यक्ष नैनी राजेंद्र रेड्डी को खुली चुनौती दे दी है जो वारंगल पश्चिम से आम चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक लड़ाई एक बार फिर उस वक्त सामने आ गई, जब जनगांव डीसीसी अध्यक्ष जंगा राघव रेड्डी ने ऐलान किया कि वो अगले आम चुनावों में वारंगल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को GWMC सीमा के तहत 63वें डिवीजन में एक पदयात्रा के दौरान किए गए इस ऐलान ने हनमकोंडा डीसीसी के अध्यक्ष नैनी राजेंद्र रेड्डी को खुली चुनौती दे दी है, जो वारंगल पश्चिम से आम चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
आपको बता दें कि राजेंद्र और राघव दोनों के अनुयायी पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा की व्यवस्था के दौरान हनमकोंडा के सूबेदारी में आर्ट्स कॉलेज मैदान में लगभग भिड़ गए थे। इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं के बीच कई महीनों तक अंदरूनी कलह चलती रही। राघव रेड्डी के इस सार्वजनिक बयान पर राजेंद्र रेड्डी नाराज थे कि वह पलाकुर्ती निर्वाचन क्षेत्र के बजाय वारंगल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
इसके बाद, इस मुद्दे पर पिछले साल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनुशासन समिति द्वारा भी चर्चा की गई थी। राजेंद्र की शिकायत के आधार पर टीपीसीसी ने राघव से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण भी मांगा था।
अब जाहिर है कि कांग्रेस की तरफ से दी गई चेतावनी, उन्हें वारंगल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के ऐलान ने रोकने में विफल रही है। राघव ने पिछले आम चुनावों में पलकुर्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, और वो एराबेली दयाकर राव से हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications