उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने WEF दावोस में लॉन्च किया तेलंगाना पवेलियन
तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित एक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम में भाग लिया।

हैदराबादः तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में तेलंगाना स्टेट पवेलियन का उद्घाटन किया। पवेलियन में 'तेलंगाना - अवसरों की दुनिया' टैगलाइन को दर्शाया गया है और तेलंगाना सरकार की प्रगतिशील नीतियों पर प्रकाश डाला गया है। इस मौके पर आईटी विभाग के मुख्य सचिव जयेश रंजन और निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामलों के विशेष सचिव ई विष्णु वर्धन रेड्डी मौजूद थे।
तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित एक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक में भाग लेने वाले सैकड़ों प्रवासी भारतीयों ने स्विट्जरलैंड में मंत्री केटीआर का स्वागत किया। इस बैठक में मुख्य सचिव उद्योग विभाग जयेश रंजन के साथ मंत्री केटीआर और विभिन्न तेलुगु एनआरआई संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
एनआरआई के साथ मकर संक्रांति मनाने का अवसर देने के लिए केटीआर ने वहां मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद दिया। सभा को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा, 'मैं भी एक प्रवासी भारतीय हूं और कुछ समय विदेश में काम करने के बाद भारत आ गया। देश के लोगों की तुलना में, प्रवासी भारतीय देश के मामलों, स्थानीय मुद्दों और विकास के बारे में अधिक भावुक हैं... हर बार जब मैं दावोस आता हूं तो स्विट्जरलैंड से प्रवासी भारतीयों द्वारा दिया गया समर्थन जबरदस्त होता है।'












Click it and Unblock the Notifications