झारखंड के इस स्कूल में छात्रों को मिलती है जैविक खेती की शिक्षा
गुमला : घाघरा प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय मनातू में छात्रों को जैविक खेती की पाठशाला लग रही है. 15 से 20 मिनट तक खेती-बारी कैसे करें? इसकी शिक्षा छात्रों को दी जा रही है. यह पहल, स्कूल के म
गुमला : घाघरा प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय मनातू में छात्रों को जैविक खेती की पाठशाला लग रही है. 15 से 20 मिनट तक खेती-बारी कैसे करें? इसकी शिक्षा छात्रों को दी जा रही है. यह पहल, स्कूल के मास्टर जी ने की है. इसका अच्छा रिजल्ट भी आ रहा है. बच्चे स्कूल से जैविक खेती की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने माता पिता के साथ खेती-बारी में रुचि लेने लगे हैं.

शिक्षक व छात्रों ने मिल कर स्कूल में किचन गार्डेन की स्थापना की है. जहां मौसम के अनुसार सब्जी की खेती होती है. उसी सब्जी का उपयोग मध्याह्न भोजन में छात्र करते हैं. पहले मध्याह्न भोजन के लिए बाजार से सब्जी खरीदनी पड़ती थी. परंतु, अब स्कूल के किचन गार्डेन से ही ताजी सब्जी मिल जा रही है. छात्रों ने कहा कि हर दिन 15 से 20 मिनट वे लोग किचन गार्डेन में समय बिताते हैं. शिक्षक उन्हें जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण देते हैं.












Click it and Unblock the Notifications