'खट्टर सरकार करे विकास तो नहीं आएगी आप', सांसद सुशील गुप्ता ने आखिर क्यों कह दी यह बात
रोहतक: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक ऑफर दे डाला है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं बेहतर कर जनता के लिए काम करें तो शायद ढाई साल बाद आम आदमी पार्टी को हरियाणा में चुनाव लड़ने जरूरत नहीं पड़ेगी.

उनका कहना है कि वो व्यवस्थाएं बदलने के लिए आए हैं अगर मनोहर लाल व्यवस्था बदल दें तो आप पार्टी को हरियाणा में आने की कोई जरूरत नहीं है. सुशील गुप्ताका कहना है कि वह व्यवस्थाएं बदलने के लिए आए हैं. अगर मनोहर लाल व्यवस्था बदल दें तो आप को हरियाणा में आने की कोई जरूरत नहीं.
शिक्षा सुधार नीति की पोल खुली
आप सांसद बीते दिन रोहतक स्थित पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम की शिक्षा सुधार नीति की पोल तो भाली आनंदपुर में उनके खुद के स्कूल में ही खुल गई, जहां उन्होंने खुद शिक्षा ग्रहण की थी. उस स्कूल और उस कमरे के हालात जर्जर हैं. इसी कमरे के सामने ही सीएम फोटो खिंचवाकर चले गए.
मैं मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल अरविंद केजरीवाल को अभद्र टिप्पणियों से नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केजरीवाल खुद कहते हैं कि मुझे भले ही गालियां दे दें लेकिन आम जनता के लिए काम करते रहें. आप सांसद ने ये भी कहा कि वह हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है. प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में से ही मुख्यमंत्री चुना जाएगा.
जेजेपी ओर बीजेपी एक ही टीम
कांग्रेस पार्टी पर भी सुशील गुप्ता ने निशाना साधा और कहा कांग्रेस पार्टी हरियाणा में व्यक्ति विशेष और जाति विशेष की पार्टी बनाना चाहती है. कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी है, यह इस बात से देखा जा सकता है कि अशोक तंवर और कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस पार्टी में क्या हुआ. उन्होंने कहा आप हरियाणा में किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी, क्योंकि जेजेपी ओर बीजेपी एक ही टीम है और कांग्रेस हमेशा दबाव में काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications