'मुकाबला चीन से है तो फिर हमारा लक्ष्य उनसे कम क्यों'? MLC कविता ने केंद्र से पूछा
एमएलसी कविता ने कहा, 'भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण देश की क्षमता का कम उपयोग हो पा रहा है।

तेलंगाना में बीआरएस एमएलसी के. कविता ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आश्चर्य जताया कि केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर निर्धारित लक्ष्य चीन की तुलना में इतने कम क्यों है। के. कविता ने कहा, 'भाजपा सरकार बार-बार कहती है कि हमारा मुकाबला चीन से है। फिर हमारा लक्ष्य चीन के 18 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले 5 ट्रिलियन डॉलर क्यों है?'
एमएलसी कविता ने कहा, 'भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण देश की क्षमता का कम उपयोग हो पा रहा है। देश में सबसे अमीर लोग, जिनके पास देश की 60% संपत्ति है, वे इसके सकल घरेलू उत्पाद में केवल 3% का योगदान करते हैं, जबकि सबसे गरीब व्यक्ति इससे कहीं अधिक योगदान करता है। वित्त मंत्री जी से हमारा अनुरोध होगा कि जितना ध्यान भाजपा अपने अमीर कारपोरेट मित्रों पर देती है, उतना ही गरीब या गरीब पर भी दें।'
कविता ने आगे कहा, 'अगर आप राष्ट्र की क्षमता को पहचानकर उसे राष्ट्र के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो फिर राज्यों को दोष मत दीजिए। तेलंगाना प्रगतिशील है और अगर आप प्रगतिशील होकर नहीं सोच सकते हैं, तो कृपया हमें दोष ना दें। केंद्र सरकार अपनी असफलताओं के पीछे छिपने की कोशिश ना करे।'












Click it and Unblock the Notifications