छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।

Bhupesh Baghel

हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।

स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने बताया बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल जी स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीट हैं। 35 सीट पर बहुमत होना है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। कांग्रेस ने वहां 21 सीट जीती है। वहीं तीन सीटों पर अन्य का कब्जा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+