हेंमत सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ पर 40 लाख छात्रों,बालिकाओं और किसानों को 1200 करोड़ का करेगी ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 29 दिसंबर को लगभग 40 लाख छात्रों, किसानों और बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से 1200 करोड़ की राशि का ऑनलाइन भुगतान करेंगे।

hemant siron

रांची,22 दिसंबरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 29 दिसंबर को लगभग 40 लाख छात्रों, किसानों और बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से 1200 करोड़ की राशि का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इनमें स्कूलों में अध्ययनरत 25 लाख छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, 10 लाख किसानों को सूखा राहत की राशि और 5.60 लाख छात्राओं को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ का भुगतान किया जाएगा। उस दिन मुख्यमंत्री कई मॉडल स्कूलों के भवनों, लांचिंग ऑफ पोर्टल फॉर मॉनिटरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स एवं स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा परिसर में सरकार की तीसरी वर्षगांठ को लेकर की गई समीक्षा बैठक में यह तय किया। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2022 को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित नए सभागार में मुख्य समारोह होगा। इसके सफल आयोजन हेतु एक समन्वय समिति का गठन किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+