बीजेपी पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा- विपक्षियों के हर षड्यंत्र का देंगे मुंहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास का वातावरण बनने से उनकी सरकार के प्रति राज्य के लोगों में उम्मीदें बंधी हैं। लेकिन, इससे विरोधियों को इतनी तकलीफ हो गई है कि वह एन केन प्रकारेण सरकार को गिराने की साजिश र
id='top-searched-articles'>
रांची,12
सितंबरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास का वातावरण बनने से उनकी सरकार के प्रति राज्य के लोगों में उम्मीदें बंधी हैं। लेकिन, इससे विरोधियों को इतनी तकलीफ हो गई है कि वह एन केन प्रकारेण सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं 84 वर्षीय गुरुजी शिबू सोरेन पर भी दोषारोपण करने से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। ऐसे हालात अंग्रेजों के समय से देखते आ रहे हैं। वक्त आने पर विरोधियों के हर षड्यंत्र और आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने यह बातें दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर लोवाडीह में कही। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वीर सपूतों के लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला। लेकिन, राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति के सपने हमारे पूर्वजों ने देखे थे, वे टूटते और बिखरते नजर आए हैं। वर्ष 2019 में समस्त झारखंडवासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान लौटा रही है।
बड़े
भाई दुर्गा सोरेन के बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी को राज्य और संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाना है। दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीता सोरेन एवं अन्य ने भी श्रद्धांजलि दी।साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने समंदर किनारे ली कातिलाना अंगड़ाई, बिकिनी लुक में फैंस के छुड़ाए पसीनेhttps://hindi.oneindia.com/photos/south-actress-raai-laxmi-looking-bold-in-bikini-pics-gone-viral-oi89451.htmlhttps://hindi.oneindia.comसाउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने समंदर किनारे ली कातिलाना अंगड़ाई, बिकिनी लुक में फैंस के छुड़ाए पसीनेsouth actress raai laxmi looking bold in bikini, pics gone viral. साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने समंदर किनारे ली कातिलाना अंगड़ाई, बिकिनी लुक में फैंस क...












Click it and Unblock the Notifications