Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने दी झारखंड के लोगों को नए साल 2023 की बधाई
नया साल 2023 आ चुका है और लोग नए साल के जश्न में सराबोर हैं। खुशी के इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नववर्ष के मौके पर झारखंड के लोगों को बधाई दी है।

रांची : नया साल 2023 आ चुका है और लोग नए साल के जश्न में सराबोर हैं। खुशी के इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नववर्ष के मौके पर झारखंड के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें। यह साल हम सभी को राज्य के अमर वीर शहीदों के सोना झारखंड के सपने को साकार करने की शक्ति दे।
राज्य सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी अविनाश कुमार, प्रधान सचिव केके सोन, आराधना पटनायक, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिंह और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई दी। झारखंड बीजेपी ने भी राज्य के लोगों को नए साल की बधाई दी है।
झारखंड बीजेपी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नववर्ष 2023 की समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
नए साल की बधाई देते हुए झारखंड कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि नववर्ष 2023 का आइए हम सभी पूरे उत्साह और नई उम्मीदों के साथ स्वागत करें। नया साल मंगलमय हो।












Click it and Unblock the Notifications