1932 के खतियान को लागू कर झारखंड के गठन के सपने को पूरा कर रही है हेमंत सरकार
मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा के तहत आर मित्रा स्कूल में आयोजित सभा में महागठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

रांची,17 दिसंबरः मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा के तहत आर मित्रा स्कूल में आयोजित सभा में महागठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। गठबंधन के सभी नेताओं ने खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा की तारीफ की और कहा कि जिस सपने के साथ झारखंड का गठन किया गया था, उसे पूरा करने की दिशा में 1932 के खतियान को लागू कर सरकार ने उसकी नींव रखी है।
पूरी मजबूती के साथ काम कर रही गठबंधन सरकार
इस मौके पर अल्पसंख्यक, पर्यटन, कल्याण व खेलकूद विभाग मंत्री हफिजुल हसन ने कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। जिस विश्वास से सरकार का गठन हुआ है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है। गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और उम्मीद है कि इसी तरह आगे भी मजबूत रहेगी।
1932 के खतियान को लागू कर झारखंड के सपने को कर रहे पूरा
सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने खतियानी जोहार यात्रा को लेकर कहा कि जिस सपने को लेकर झारखंड का गठन हुआ था, उसे पूरा करने की दिशा में 1932 के खतियान को लागू कर सरकार ने उसकी नींव रखी है। स्थानीय लोगों को उनका हक और सम्मान देने का काम हेमंत सरकार ने किया है।
गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इस यात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक है। हेमंत सरकार से पहले की सरकारों में गरीबों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं हुआ। सरकार ने लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क निबंधन की योजना बनाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यहां के स्थानीय लोगों को सरकार रोजगार में प्राथमिकता दे रही है।
राजमहल विधायक विजय हांसदा ने कहा कि आज का दिन यहां के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने जनता से आग्रह है कि वह इस सरकार के हाथ को मजबूत करें ताकि जनता के हित में सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जा सके।
प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए कर रहे काम
पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष में पहली बार यहां के गरीब, मजदूर, आदिवासियों को एहसास हुआ है कि उनकी सरकार बनी है। वर्तमान सरकार के बनते ही आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर काम किया जाने लगा। ये देश का पहला राज्य है जहां बिना किसी भेदभाव के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पेंशन दिया जा रहा है। सरकार ने अब तक प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया है।
स्थानीय लोगों को बंग्लादेशी बताने वालों के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब
जामताड़ा विधायक डा. इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने लोगों के दिल में जगह बना लिया है। उन्होंने स्थानीय सांसद के बारे में कहा कि उनकी जितनी निंदा की जाए कम है। वे यहां के लोगों को बंग्लादेशी कह रहे हैं। उनको उनके मनसूबे में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
समुचित विकास एकमात्र मंशा
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बाबा भोले से कामना है कि उन्हें जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। वर्तमान सरकार यहां के जनता के हित में काम कर रही है। आगे भी ये काम जारी रहेगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्या को दूर करने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। प्रदेश का समुचित विकास सरकार की एकमात्र मंशा है।
ऐतिहासिक कार्यक्रम
पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि ये एतिहासिक कार्यक्रम है। बहुत दिनों से 1932 के आधार पर आरक्षण की मांग की जा रही थी। इस मांग को सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है। यहां की अधिकांश जरूरतमंद जनता को विभिन्न पेंशन योजना से जोड़ा गया। हर वर्ष के लोगों के उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के संदेश को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करना है।
जमीन से जुड़ी पार्टी है झामुमो
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि पूर्व की यहां की भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रचार पर पैसा खर्च किया। झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी है। इसके नेता झारखंड की माटी के नेता है। बिना प्रचार किए सरकार काम करने में विश्वास रखती है। पैसा को विकास कार्य में लगाकर उसका सदुपयोग किया जा रहा है। 1932 के खतियान को आधार बनाए जाने से स्थानीय युवाओं व जनता को लाभ मिलेगा। इससे पहले की सरकार इस मुद्दे पर हाथ लगाने से कतरा रही थी लेकिन हेमंत सरकार ने इसे प्राथमिकता दी है।
ढोल नगाड़ा लेकर पहुंचे समर्थक
कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोग कार्यक्रम स्थल पर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंचे थे। वहीं इस दौरान कई ग्रुप की ओर से सभा स्थल के परिसर में पारंपरिक आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। एक समय तो ढोल नगाड़े की आवाज इतनी तेज हो गई कि नेताओं का भाषण लोग ठीक से नहीं सुन पा रहे थे। इसको देखते हुए मंच से ढोल बजाने को मना करना पड़ा।
झंडे-पोस्टर से पटा शहर
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी पाटियों ने पूरा जोर लगा दिया। इसको लेकर शहर और आसपास का पूरा इलाका झामुमो, कांग्रेस और राजद के झंझा से पट गया। इसके अलावा तमाम नेताओं का बैनर और पोस्टर जगह-जगह पर लगा हुआ नजर आया। वहीं कई जगहों पर भव्य तोरण द्वार भी लगाया गया था। इन तोरण द्वार, बैनर व पोस्टर के माध्यम से आम लोगों का ध्यान खतियानी जोहार यात्रा की ओर आकर्षिक करने का प्रयास किया गया।












Click it and Unblock the Notifications