नई नियोजन नीति पारदर्शिता के साथ तैयार कर रही है झारखंड सरकार, गुरुवार को आएगा कैबिनेट में प्रस्ताव

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नियोजन नीति आ जायेगी। उन्होनें कहा कि नई नियोजन नीति में युवाओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।

Jharkhand News

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नियोजन नीति आ जायेगी। उन्होनें कहा कि नई नियोजन नीति में युवाओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। कहा कि सरकार अबकी बार नियोजन नीति पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार कर रही है। युवाओं से राय मांगी गई है। कहा की सर्वे में जो बातें आयी है उसपर सरकार गंभीर है।

नियोजन नीति पर गंभीर है हेमंत सरकार
बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा साफ है कि जो राज्य की जनता चाहेगी उसी के हिसाब से काम होगा। हम राज्य की जनता पर जबरन नीति थोपने वाले नहीं है। पूर्व की सरकार ने इतने काले कारनामे किये हैं जिसे साफ करने में समय लग रहा है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में 2016 वाली नियोजन नीति के पक्ष में 75 फीसदी से ज्यादा युवा है। जाहिर है कि नई नियोजन नीति में इसे प्राथमिकता दी जाएगी।

हाईकोर्ट से खारिज हो गई थी नियोजन नीति
गौरतलब है कि इससे पहले लाई गई नियोजन नीति को झारखंड हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि नियोजन नीति के कुछ प्रावधान साफ तौर पर संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन करते हैं। इसमें कहा गया था कि प्रदेश के तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय नौकरियों में झारखंड से ही 10वीं और 12वीं पास करने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+