HCS एग्जाम में हरियाणा सरकार ने झोंक दी पूरी ताकत, IG स्तर के अधिकारी फील्ड में उतारे, ऐसा बंदोबस्त हुआ
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत होने वाले एचसीएस की परीक्षा में सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। आईजी स्तर के अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया। करनाल की आईजी ममता सिंह, रोहतक के आईजी संदीप खिरवार, हिसार के राकेश कुमार आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी फील्ड में रहे। परीक्षा होने तक संबंधित केंद्रों के आसपास 9 घंटे तक इंटरनेट सेवा को बंद करवा दिया गया। सभी केंद्रों के बाहर पहले से अधिक पुलिस बल तैनात रहा। हर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकार के इस प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई और कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई।

13 जिलों में 535 परीक्षा केंद्र
प्रदेश के 13 जिलों में 535 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो सत्रों में सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में दो घंटे पहले प्रवेश दिया गया। देरी से पहुंचने वालों को अंदर नहीं जाने दिया गया।

52 प्रतिशत ही पहुंचे परीक्षा देने
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और एलाइड के 145 पदों के लिए 148242 आवेदन आए थे। इनमें से 70 हजार ने परीक्षा दी।

दो बार हो स्थगित हो चुकी थी परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पहले मई 2021 में निर्धारित की गई थी। तब कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई। इसके बाद परीक्षा को 22 अगस्त के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था और बाद में इसे 12 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। इस संबंध में जून में आयोग ने परीक्षा तिथि में बदलाव की घोषणा की थी।

फोटो- सोनीपत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ऐसा पहरा लगा है।












Click it and Unblock the Notifications