हरियाणा: जल्द शुरू करें हिसार एलिवेटिड रोड का निर्माण कार्य, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Haryana, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार में पुराने दिल्ली-हिसार-सिरसा रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा।

Haryana: Start the construction work of Hisar elevated road soon, Deputy CM gave instructions to the officials

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिसार में एलिवेटिड रोड के कार्य के प्रथम चरण को जल्द आरंभ करें ताकि शहर को भारी ट्रैफिक से होने वाली परेशानियों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है, ने सोमवार को यहां पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार में पुराने दिल्ली-हिसार-सिरसा रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रोड सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल फैक्ट्री के पास फ्लाईओवर तक बनेगा। इसमें सात एंट्री प्वाइंट और सात ही एग्जिट प्वाइंट होंगे। रास्ते में आने वाले सेक्टर-14, बस स्टैंड, नागोरी गेट, पुलिस लाइन एरिया, अर्बन एस्टेट, डाबड़ा चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर 9-11 क्षेत्र में लोगों को वाहनों के जाम से निजात मिलेगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस एलिवेटिड रोड पर करीब 723 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। हिसार शहर के बीचों बीच ये एलिवेटिड रोड बनने से शहर में ट्रैफिक को लेकर आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एलिवेटिड रोड की प्लानिंग, बजट और इसके निर्माण से संबंधित विषयों को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी निगरानी में करवा रहे हैं और अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट पर निरंतर अपडेट लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+