हरियाणा सरकार का फैसला: भाई दूज को भी बंद रहेंगे स्कूल, दमकल विभाग की छुट्टियां कैंसिल

चंडीगढ़। दीपावली त्योहार पर छुट्टियों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से दीपावली के अतिरिक्त 27 अक्टूबर को भाईदूज पर स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार का यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और एडेड स्कूलों पर लागू होगा।

 Haryana : Schools will remain closed on Bhai Dooj as well, Holiday canceled in fire department

इसके अलावा त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग में कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। दिवाली में पटाखों से आगजनी की घटना से निपटने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। दमकल विभाग को दिवाली के दिन आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी रोक दिए गए हैं। त्योहारी सीजन अक्टूबर महीने में शुरू हो गया है। अक्टूबर में दशहरा, दीपावली, गांधी जयंती समेत कई मौकों पर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस महीने हरियाणा के स्कूलों में 10 दिन का अवकाश रहेगा। सरकार की ओर से लिए गए फैसले की सूचना सभी जिलों को भेज दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+