सियासत: चौटाला परिवार को एक होने को लेकर अजय सिंह चौटाला ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले?

यमुनानगर। बड़े चौटाला (पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला) कहते हैं कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता। यदि बड़े चौटाला विचार करें, तो हम भी सोचेंगे। चौटाला परिवार एक हो सकता है। जो लोग कहते थे कि जजपा व बीजेपी का गठबंधन 15 दिन भी नहीं टिकेगा। वह देख सकते हैं कि दोनों पार्टियों की सरकार मजबूती से जनहित में कार्य कर रही है। यह कहना है कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला का। वह शुक्रवार को बूडिय़ा रोड पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनकी इन बातों से चौटाला परिवार के एक होने के संकेत भी हैं। हालांकि उनके इस बयान से राजनीतिक पारा बढ़ सकता है।

Haryana Politics: Ajay Singh Chautalas big statement about the Chautala family

डा. अजय सिंह चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने 75 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के युवाओं को मिलने का विरोध किया था, लेकिन यह सही नहीं है। जजपा व बीजेपी युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है। जो ओपी चौटाला ने कहा कि वह उनकी सोच हो सकती है। हमने अपनी सोच के अनुसार युवाओं के लिए कार्य किए हैं। यह कार्य प्रदेश में दिख भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर बार यह बयान देते रहे हैं कि जजपा (जननायक जनता पार्टी) के नेताओं को लोग किसी गांव में घुसने तक नहीं देंगे। लोग उनका विरोध करेंगे। लेकिन हम गांवों में नहीं बल्कि भूपेंद्र हुड्डा के घर में जाकर अपनी ताकत दिखाएंगे। प्रजातंत्र में जनशक्ति ही बड़ी शक्ति होती है। झज्जर में जनता अपनी शक्ति दिखाएगी।

अजय चौटाला ने कहा कि जजपा अपना तीसरा स्थापना दिवस जन सरोकार रैली के रूप में नौ दिसंबर को झज्जर में मनाएगी। यह 20 एकड़ का मैदान है जो लोगों की भीड़ से खचाखच भरा होगा। पहले वह पंचकूला में लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण देकर आए हैं। आज यमुनानगर के लोगों को निमंत्रण देने आए हैं। शनिवार को वह अंबाला व करनाल में जाएंगे। प्रदेश में मंत्रीमंडल के विस्तार पर अजय चौटाला ने कहा कि मंत्रीमंडल विस्तार का काम मुख्यमंत्री का होता है। यह उन पर निर्भर करता है कि वह विस्तार कब करेंगे। लेकिन जब भी मंत्रीमंडल विस्तार होगा उसमें जजपा का एक सदस्य और बढ़ जाएगा।

उन्होंने अपने छोटे भाई अभय चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला व इनेलो वही हैं जो हमारे गठबंधन की सरकार बनते ही यह कहने लगे थे कि यह सरकार 15 दिन की मेहमान है। परंतु तीन साल हो गए गठबंधन सरकार ठीक से काम कर रही हैं। सरकार संख्या बल के आधार पर काम करती है। अभय अकेले हैं और अकेला चना पहाड़ नहीं तोड़ सकता। फिर वह किस आधार पर कह रहे हैं कि सरकार टूट जाएगी। वह तो सारे मिलकर भी हमारी सरकार नहीं गिरा सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+