हरियाणा: पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने रक्षा बंधन के अवसर पर वितरित किए 8 करोड़ 73 लाख रुपये के चेक

सक्षम महिला क्लस्टर संगठन द्वारा गांव बिढ़ाईखेड़ा में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 8 करोड़ 73 लाख रुपये के चेक वितरित किए और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से राखी भी बंधवाई।

बबली ने कहा कि रक्षा बंधन हमारे समाज का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह न केवल भाई-बहन के प्यार और संबंधों का प्रतीक है, बल्कि यह हमें एक दूसरे के साथी और सहायक के रूप में मिलने और समर्थन करने का संकेत भी है।

Haryana: Panchayat Minister Devendra Babli

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना विधानसभा क्षेत्रवासियों सहित पूरे प्रदेश को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन हमारे समाज में भाइयों और बहनों के बीच प्रेम एवं स्नेह के बंधन को अभिव्यक्त करता है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में दो दिन नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा का तोहफा देने का निर्णय लिया है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें।

उन्होंने कहा कि आजकल की जिंदगी इतनी व्यस्त और तनावपूर्ण हो गई कि हम कई बार आपने प्रियजनों के लिए समय नहीं निकाल पाते, इसलिए रक्षाबंधन एक ऐसा मौका है जब हमें अपने परिवार और प्यारे लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है। उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

कैबिनेट मंत्री बबली ने कहा कि महिलाओं के सामूहिक विकास के लिए सरकार द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पंचायत में 50 आरक्षण देकर सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जोकि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का गरीबी उन्मूलन का सबसे प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं को संगठित करके विभिन्न स्तरीय संगठनों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाकर परिवार व समाज में प्रत्येक स्तर पर लिये जाने वाले निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करके उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाना है। साल 2014 में जिला फतेहाबाद में इसकी शुरूआत की गई। तब से लेकर अब तक हमारे जिले के सभी सातों खंडों में कुल 3724 स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिसमें 38164 ग्रामीण गरीब महिला परिवारों को जोड़ा गया है। स्वयं सहायता समूहों का निर्माण और संवर्धिकरण कर 272 ग्राम संगठनों का गठन किया गया है तथा इन ग्राम संगठनों को मिलाकर जिला में कुल 13 महिला क्लस्टर संगठन अब तक बनाए जा चुके हैं। जिसके माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+