हरियाणा पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी: अनुसूचित जातियों और पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित सीटें तय

चंडीगढ़। लंबे वक्त तक टलने के बाद आखिरकार हरियाणा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा पंचायत चुनाव को लेकर अनुसूचित जातियों और पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा भी कर दी गई है। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं, पिछड़ा वर्ग-ए और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें आरक्षित करने का काम पूरा हो गया है। विकास एवं पंचायत विभाग ने मंगलवार को सभी जिला परिषदों और पंचायत समितियों में सदस्यों के लिए आरक्षित वार्डों, सरपंच के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतों और पंचों के लिए आरक्षित वार्डों की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही पंच-सरपंचों और जिला परिषद व पंचायत समितियों में चुनाव की तैयारियां अब और तेजी पकड़ेंगी।

 Haryana Panchayat Elections: Declared reserved seats for Scheduled Castes and Backward Class

विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा सभी 22 जिला परिषदों में कुल 36 वार्ड पिछड़ा वर्ग-ए तथा 92 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग-ए के लिए हिसार, करनाल और सिरसा की जिला परिषदों में सर्वाधिक तीन-तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जबकि गुरुग्राम में पिछड़ा वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है।

राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए 30 नवंबर तक का समय मांगा है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 71 हजार 763 पदों पर चुनाव होना है। इनमें 6226 पद सरपंच, 62 हजार 40 पंच, 143 पंचायत समितियों के 3086 सदस्य और 22 जिला परिषदों के 411 सदस्य शामिल हैं। पंचायत चुनाव में करीब 22 हजार पोलिंग बूथ बनेंगे। करीब सवा करोड़ मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+