हरियाणा: नैना चौटाला ने फिर शुरू की चुनरी चौपाल, रविवार को नांगल चौधरी में कार्यक्रम
जननायक जनता पार्टी ने शीर्ष नेताओं ने जनता के बीच अपने कार्यक्रमों को तेज़ कर दिया है। जहां रविवार को नांगल चौधरी में विधायक नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल और राजस्थान के सूरतगढ़ में सोमवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जनसभा है।

वहीं जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के फरीदाबाद लोकसभा की रैली के लिए और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के इनसो स्थापना दिवस के लिए लोगों को न्यौता देने के कार्यक्रम निरंतर जारी हैं।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि एक अंतराल के बाद बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'हरी चुनरी चौपाल' की दोबारा शुरूआत महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी शहर से कर रही हैं जहां रविवार को ये कार्यक्रम रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications