भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का आरोप, कहा-शराब और पैसा बांटकर केजरीवाल ने जुटाई भीड़

चंड़ीगढ़। भारतीय जनता पार्टी रे नेता और आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने लाइव आकर अरविंद केजरीवाल पर शराब बांटकर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रैली से पहले शराब और पैसा बांटा गया.। लोग मंडी में खुले में शराब पी रहे थे। मेरे पास इस तरह के वीडियो सामने आए हैं। कुलदीप ने कहा कि दो राज्यों के मुख्यमंत्री आए और ढाई हजार की भीड़ भी नहीं जुटा पाए। अगर आप लोगों में गैरत है तो आपको तुरंत रिजाइन दे देना चाहिए।

 Haryana: Kuldeep Bishnoi accuses Kejriwal, said - crowd gathered by distributing liquor and money

बिश्नोई ने कहा कि इन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बहुत जल्द इन लोगों का वहीं हश्र होगा जो एक भ्रष्टाचारी का होता है।मनीष सिसोदिया को देख लो कितने गंभीर आरोप इन पर दिल्ली में लगे हैं। जल्द ही सच्चाई जनता के सामने आएगी और ये लोग जेल की सलाखों के पीछे हैं।अगर आपको सीख लेनी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री बड़ी ईमानदारी और मेहनत से इस देश को चला रहे हैं।

कुलदीब बिश्नोई ने कहा कि मोदी जी की वजह से पूरे विश्व में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। देश के अंदर विकास की गंगा बह रही है। अगर आपको किसी मुख्यमंत्री से सीख लेनी है तो मनोहर लाल से लेनी चाहिए। आपके ऊपर तो दुनिया जहान भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+