हरियाणा: शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले, जनसंवाद कार्यक्रम में भारी भीड़ इकट्ठा होना लोकप्रियता का उदाहरण

haryana शिक्षा, वन और पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भयंकर भेदभाव था।

Haryana Kanwarpal Gurjar says gathering a large crowd in a public meeting is an example of popularity

शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा चुनाव कंप्लीट होते ही अगले चुनाव की तैयारी में लग जाने वाली पार्टी है। लेकिन चुनाव नजदीक आते ही गतिविधियां हर पार्टी की तेज होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री द्वारा जन संवाद कार्यक्रम इसलिए शुरू किया गया ताकि सरकार ने क्या-क्या कार्य किए, जनता को इसकी पूरी जानकारी हो सके। मुख्यमंत्री खुद जाकर पूछते हैं कि हमारा कौन सा कार्य आपको कितना अच्छा लगा। आप कौन से काम से अधिक संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री और जनता के बीच सीधी बात होना देशभर में एक पहला उदाहरण है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को काफी लोकप्रियता मिल रही है। छोटे से कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों का पहुंचना इसका उदाहरण है।

मिशन 2024 को लेकर प्रदेश के शिक्षा, वन और पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भयंकर भेदभाव था। अगर कहे कल्पना से बाहर भेदभाव था तो भी गलत नहीं होगा। रोजगार देने में नियमों का पालन नहीं हुआ। जिस कारण बहुत सी भर्तियां रद्द हुई। नौकरियों में बंदरबांट हुई। पिछली सरकारों की तरह हमारी सरकार में एक भी विधायक या सांसद या मंत्री का बच्चा बड़ी नौकरी हासिल नहीं कर पाया जबकि कांग्रेस या अन्य सरकारों में इन्हीं के बच्चे एचसीएस क्यों लगते थे, क्या ऐसा काबिलियत की कमी के कारण हुआ है। आज बिना भेदभाव विकास हो रहा है। बिना भेदभाव रोजगार दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री महोदय ने पंचायतों में सीधे 1100 करोड रुपए दिए चाहे सरपंच कांग्रेस से संबंधित था या भाजपा का, चाहे जिला परिषद सदस्य या विधायक किसी भी दल के थे, कोई भेदभाव नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सड़के रिपेयर करने के लिए सभी दलों के विधायकों से लिख कर देने के बाद 25-25 करोड़ देने की घोषणा की। हमने स्कूल अपग्रेड बिना भेदभाव के किए। सभी ब्लॉकों में संस्कृति मॉडर्न स्कूल दिए। 20 किलोमीटर से कम दूरी पर बच्चियों को कॉलेज में शिक्षा दिलवाने का वायदा किया। आज हरियाणा एक- हरियाणवी एक केवल हमारा नारा नहीं, हम इसे प्रैक्टिकल कर रहे हैं। हरियाणा में आज एक भी व्यक्ति भेदभाव का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगा सकता, यह हमारी निष्पक्षता का उदाहरण है।

जननायक जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री से उप हटाने के बयानों पर गुर्जर ने कहा कि हर आदमी प्रगति की इच्छा रखता है। सभी उप हटाना चाहते हैं। कभी हमारे आगे भी उप लगा था। हम भी इसे हटाना चाहते थे। प्रयास किया और जनता का विश्वास जीतने में हम सफल हुए। आज हमारा उप हट गया है। इसलिए सोचना कोई बुरी बात नहीं। हर पार्टी का मकसद यही है कि पहले प्रदेश में शासन करें और फिर देश के बारे में सोचे।

गुर्जर ने कहा कि आज की तारीख में भाजपा का मुकाबला केवल कांग्रेस से है। पदयात्रा से नेता व्यक्ति लोगों के बीच जाता है और बात रखता है, जनता उसका कितना साथ देती है यह वक्त देखना अभी बाकी है। जनता जनार्दन मालिक है। किसी के बाप दादा भले ही कितने बड़े नेता रहे हो, लेकिन जबरदस्ती सीट पर वह नहीं बैठ सकता। जनता खुश है तो राजा बना देती है। जनता नाराज है तो उतार कर हटा देती है। इसलिए जनता की समस्याएं सुनना, उनके दुख दर्द दूर करना ही हमारी ड्यूटी बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+