हरियाणा: कमल गुप्ता ने अधिकारियो को निर्देश, ‘साफ सिटी-सेफ सिटी' अभियान चलाएं

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगा कर लोगों को जानकारी दी जाए।

Haryana Kamal Gupta directs officers to run Clean City Safe City campaign

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार राज्य के हर शहर को 'साफ सिटी-सेफ सिटी' बनाने की दिशा में निरन्तर कदम उठा रही है। इस कड़ी में कचरे के डोर टू डोर कलेक्शन, पृथक्करण करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रति विशेष अभियान चलाया जाए।

डॉ. गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, पार्कों, श्मशानघाटों के सौंदर्यीकरण, 'पार्किंग की मार्किंग' डोर टू डोर क्लैक्शन, पृथक्करण व निपटान, अनियिमित कॉलोनियों का नियमतीकरण करना, प्रॉपटी टैक्स व मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के कार्यों पर पूरा फोकस करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगा कर लोगों को जानकारी दी जाए। जगह-जगह स्मार्ट बोर्ड पर विज्ञापन प्रदर्शित किए जाएं ताकि लोगों को इस योजना की जानकारी मिले।

डॉ.कमल गुप्ता आज हरियाणा निवास में राज्य के सभी नगर निगम आयुक्तों, जिला नगर आयुक्तों व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+