हरियाणा: जेजेपी के ‘एक बूथ एक योद्धा' अभियान को मिलेगी गति, सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति

हरियाणा: जेजेपी के ‘एक बूथ एक योद्धा' अभियान को मिलेगी गति, सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बूथ स्तर पर युवाओं की फौज खड़ी करके प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा 'एक बूथ एक योद्धा' अभियान चलाया गया है। इस अभियान को और गति देने के लिए पार्टी ने सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी प्रभारी गांव-गांव जाकर 'एक बूथ एक योद्धा' कार्यक्रम के साथ झंडा लगाओ अभियान में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

 Haryana: JJPs One Booth One Yoddha campaign will gain momentum, in-charges will be appointed in all districts

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि पार्टी ने अंबाला जिले में बलवीर सैनी व राजेश मढ़ान, भिवानी में सुरजीत यादव, सुनील बूरा व जोनी तंवर, दादरी में यशवीर घनघस, आशीष अहलावत व वेद प्रकाश भाली, फरीदाबाद में नासिर हुसैन, प्रवीण डूडी व लुकमान खान, फतेहाबाद में विरेंद्र सिंह विर्क, राजीव शर्मा व संदीप सिंघल, गुरूग्राम में रब्बू पंवार, गजेंद्र भड़ाना व जावेद सालाहेड़ी को 'एक बूथ एक योद्धा' कार्यक्रम का जिला प्रभारी बनाया हैं।

इसी तरह हिसार जिले में दीपक सिवाड़ा व जयवीर ढांडा, झज्जर में रामविलास बनियानी, अमन मान व सतीश एडवोकेट, जींद में अनिल ढुल, संपूर्ण कोयल व विमल गुप्ता, कैथल में सत्येंद्र पूनिया, अशोक कैनवाल व राहुल तोमर, करनाल में संदीप ठरू, जयवीर ढांडा व भूपेंद्र सरपंच, कुरुक्षेत्र में भीम सिंह मंडान, राम दयाल बलड़ी व पंकज पंवार, महेंद्रगढ़ में विनेश गुर्जर, संदीप श्योराण व शशि शर्मा, नूंह में संदीप कपासिया, प्रवीण डूडी व बलजीत तोमर, पलवल में विनेश गुर्जर, राजेश अटेला, सूरत चौहान व पवन जाखड़ 'एक बूथ एक योद्धा' अभियान के जिला प्रभारी होंगे।

इनके अलावा पंचकुला जिले में राहुल कौशिक, जगदीप शीला व अभिषेक, पानीपत में प्रदीप बड़वासनी, राहुल तोमर व सीना पहलवान, रेवाड़ी में तेजू राव, अनिल भाटी व नवीन राव, रोहतक में रब्बू पंवार व मनजीत बेरवाल, सिरसा में विरेंद्र शेखों, जसवीर रेढू व मनजीत लौरा, सोनीपत में विजेंद्र करहंस, अमित दलाल व सोनू निगाना, यमुनानगर में अमरिंदर सौंटा व भीम सिंह मढ़ान को जिला प्रभारी नियुक्त किया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+