हरियाणा पंचायत चुनाव: 2 अंगुलियों पर लगेगी स्याही, चुनाव आयोग का फैसला

हरियाणा पंचायत चुनाव में इस बार मतदाता की 2 अंगुलियों पर स्याही लगेगी। यह स्याही बाएं हाथ के फोर फिंगर और मिडिल फिंगर पर लगेगी। पंचायत चुनाव में एक मतदाता को 2 दिन के भीतर 2 बार मतदान करना है। इसलिए आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

Haryana : Ink on 2 fingers in Haryana Panchayat elections

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए पहले वोटिंग होगी। इसलिए उस दिन मतदाता के बाएं हाथ की फोर फिंगर यानी अंगूठे के साथ वाली अंगुली पर स्याही लगेगी। इसके 2 दिन बाद वह पंच-सरपंच के लिए मतदान करेंगे। उस दिन बाएं हाथ की बीच वाली यानी मिडिल फिंगर में स्याही लगेगी।

हरियाणा पंचायत चुनाव के 2 चरणों में मतदान की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं पंच-सरपंच के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 9 नवंबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इसलिए एक मतदाता 2 बार वोटिंग करेगा। जिसकी वजह से स्याही 2 अंगुलियों में लगाने का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+