हरियाणा ने वैश्विक मानचित्र पर जगह बनाने के लिए तेजी से उन्नति की: CM खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य ने वैश्विक मानचित्र पर जगह बनाने के लिए तेजी से उन्नति की है। जी20 की भारत की अध्यक्षता के संबंध में भारतीय प्रबंधन संस्थान-रोहतक द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा, ''हरियाणा एक आर्थिक और खेल शक्ति, विनिर्माण गतिविधि के हब और घरेलू तथा विदेशी निवेशकों के आकर्षण केंद्र के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम 'वसुदैव कुटुम्बकम' का उद्देश्य विकसित तथा विकासशील देशों के बीच समावेशी भागीदारी पैदा करना है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जी20 की अध्यक्षता एक वैश्विक ताकत के रूप में देश की विश्वसनीयता साबित करने तथा वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने में उसकी विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए अभूतपूर्व संभावना पैदा करती है।
खट्टर ने कहा, मुझे विश्वास है कि भारत की जी20 की अध्यक्षता मेलजोल और भाईचारे से निर्मित एक नयी वैश्विक व्यवस्था की शुरुआत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications