हरियाणा सरकार 11 जेल की जमीनों पर स्थापित करेगी पेट्रोल पंप, जानिए बड़ी वजह

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जेल की जमीन पर पेट्रोल पंप स्थापित करने के बाद अब 11 और जेलों की जमीनों पर पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना है। हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि कुरुक्षेत्र जेल की जमीन पर संचालित पेट्रोल पंप से 90 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक सालाना आय हुई है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने 11 और पेट्रोल पंप स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये पेट्रोल पंप इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा स्थापित किए जाएंगे।

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार ने कुरुक्षेत्र की तर्ज पर 11 जेलो में पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय लिया है। इस पेट्रोल पंप के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी कैदियों की रहेगी। इसके लिए 200 कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह फरीदाबाद भिवानी सिरसा हिसार-1 जींद नारनौल करनाल यमुनानगर सोनीपत और अंबाला की जेलों में इंडियन आयल पंप लगाने की स्वीकृति दे दी है।

Haryana govt will set up petrol pumps

इन 11 जेलों में हों पेट्रोल पंप
हरियाण में कुरुक्षेत्र जेल के बाद 11 जेलो में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। सरकार ने जिन जेलों में पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी है उनमें नूंह, फरीदाबाद, भिवानी, सिरसा, हिसार-1, जींद, नारनौल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और अंबाला जेल शामिल हैं। यहां इंडियन आयल तेल कंपनी के पंप लगाए जाएंगे।

पिछले साल इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से जेल फिलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। जिसमें बड़ी सफलता मिली है। इंडियन ऑयल की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मई 2022 से 31 मई 2023 तक जेल फिलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र को लगभग एक करोड़ 18 लाख रुपये की आय हुई है। सरकार के इस पोजेक्ट के तहत बड़ी संख्या में जेल कैदियों ने विपणन, बैंकिंग और प्रबंधकीय पहलू सहित वितरण इकाई का संचालन,डिजिटल भुगतान प्राप्त करना, लेखांकन प्रक्रियाएं, ग्राहकों से निपटना, नकदी प्रबंधन, फिलिंग स्टेशन की सुरक्षा आदि सुनिश्चित करना और फिलिंग स्टेशन को चलाने की बारीकियां सीखी हैं।

वहीं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार की इस अनूठी पहल से जेल के कैदियों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कैदियों का मानसिक तनाव कम हुआ है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+