सबका साथ और सबका विकास के मूल-मंत्र पर काम कर रही हरियाणा सरकार, CM की मंत्रियों संग मीटिंग

चंडीगढ़: सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में पिछले सात साल में ना केवल सामाजिक पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी की है बल्कि पेंशन भोगियों की संख्या भी 2015 के मुकाबले दोगुनी हो गई है.

haryana government

साल 2015 में 15,55,440 लाभार्थियों को एक हजार रू प्रतिमाह पेंशन दी जाती थी. जबकि, आज लाभार्थियों की संख्या 28,57,529 हो गई है और पेंशन एक हजार से बढ़कर ढाई हजार रू प्रतिमाह कर दी गई है. हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन समय पर दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि पेंशन को खत्म नहीं किया जा रहा जिन्हें अभी पेंशन नहीं मिली है आगामी एक दो दिनों में उनके खातों में पेंशन का पैसा आ जाएगा. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि साल 2013-14 में हरियाणा में 1000 रुपए पेंशन मिलती थी जिसे 2014-15 में 1200 रुपए, 2015-16 में 1400 रुपए, 2016-17 में 1600 रुपए, 2017-18 में 1800 रुपए, 2018-19 में 2000 रुपए, 2019-20 में 2250 रुपए और 2020-21 में 2500 रुपए किया गया.

haryana government

Rates of Allowance/Pension Under Old Age Samman Allowanc Year

Old Age Samman Allowance

2013-14 (w.e.f. 1-1-2014)

1000/-

2014-15 (w.e.f. 1-1-2015)

1200/-

2015-16 (w.e.f. 1-1-2016)

1400/-

2016-17 (w.e.f. 1-11-2016)

1600/-

2017-18 (w.e.f. 1-11-2017)

1800/-

2018-19 (w.e.f. 1-11-2018)

2000/-

2019-2020 (w.e.f 01-01-2020)

2250/-

2020-2021 (w.e.f 01-04-2021)

2500/-

हरियाणा में वर्तमान में बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दी जा रही है जो कि अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है. हरियाणा की अपेक्षा कांग्रेस शासित पंजाब में बुजुर्गों को केवल 1500 रुपए पेंशन मिलती है. दिल्ली में बुजुर्गों को करीब 2000 रुपए बतौर पेंशन मिलते हैं. वहीं राजस्थान में यह पेंशन 750 से 1000 रुपए तक है. ऐसे में अगर तुलना की जाए तो इन राज्यों की अपेक्षा हरियाणा में कहीं अधिक पेंशन दी जा रही है.

Pension Comparison of Haryana with other states

Sr. No. State Pension Amount

Haryana 2500/-
Punjab 1500/-
Delhi 2000/-
Rajasthan 750 to 1000/-

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते सोमवार को प्री-बजट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के साथ खास बातचीत की थी. बजट की तारीखों पर लग सकती है मुहर. बिजनेस एडवाजरी कमेटी की बैठक में तय होगी फाइनल अवधि.प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विश्वास की भावना से काम करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि अब प्रदेश में 60 साल की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था पेंशन खुद ब खुद लग जाएगी जिन लोगों के पास जन्मतिथि का कोई साक्ष्य नहीं है, उनकी जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा. इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली पर सरकार जल्द विचार करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+